Omni Calculator logo

अगर आप ऐसे प्रश्नों पर विचार कर रहे हैं जैसे कि "मैं कितने साल का हूं?", “इस तारीख को मैं कितने साल का था?” या “2050 में मेरी उम्र कितनी होगी?”, तो यह आयु कैलकुलेटर आपकी सहायता के लिए तैयार है

इस एज कैलकुलेटर से आप विभिन्न समय इकाइयों - मिलीसेकंड से वर्षों तक - में अपनी वास्तविक आयु जान सकते हैं, और निम्नलिखित सभी सवालों के जवाब पा सकते हैं:

  • मेरी उम्र क्या है?
  • मैं कितने साल का हूं?
  • मैं कितने महीनों का हूँ?
  • मैं कितने सप्ताह का हूँ?

इस लेख में हम समय की गणना के कुछ उदाहरण शामिल करेंगे, जैसे कि अगर आप 1999 में जन्मे थे तो आप कितने साल के हैं, 15 साल में कुल कितने दिन होते हैं, जन्म तिथि से आयु कैसे निर्धारित करें, आदि।

जब आप अपनी वास्तविक आयु पता कर लें, तो सुनिश्चित करें कि आप जानते हैं कि आपका कुत्ता, बिल्ली या पक्षी मानव वर्षों में कितने साल का है, इसे जानने के लिए हमारे कैलकुलेटरों का उपयोग करें:

मेरी उम्र क्या है?

आम तौर पर, आयु वह समय है जिसके लिए कुछ अस्तित्व में है।

एक व्यक्ति की आयु वह समय है जो उसके जन्म होने के समय से बीत चुका है। जन्म से पहले का समय गर्भावस्था की आयु कहलाता है (गर्भावस्था की आयु गर्भधारण से गिनी जाती है)।

दुनिया के अधिकांश हिस्सों में, एक शिशु का जीवन 0 से शुरू होता है और वह अपने जन्म की पहली सालगिरह पर 1 साल का होता है। हालांकि, कुछ देशों में (विशेष रूप से कोरिया में) आयु को अलग तरीके से गिना जाता है। इस पाठ में, हम सबसे आम प्रणाली का उपयोग करेंगे।

चलिए देखते हैं कि आप आयु कैलकुलेटर का उपयोग कैसे कर सकते हैं ताकि आप सवाल - "मेरी आयु क्या है?" का उत्तर पा सकें।

मैं कितने साल का हूं? आयु कैलकुलेटर से पूछें

मैं कितने साल का हूं? इस सवाल का उत्तर पाने का सबसे आसान तरीका यह है कि आप एज कैलकुलेटर का उपयोग करें और इसे अपनी जन्म तिथि से आयु की गणना करने दें:

  1. आयु कैलकुलेटर के पहले फील्ड में,अपनी जन्म तिथि डालें। आप या तो इसे टाइप कर सकते हैं (महीने के नाम के पहले तीन अक्षरों को टाइप करें, उसके बाद दिनांक, एक अल्पविराम और वर्ष, उदाहरण के लिए, “Oct 1, 1996"), या कैलेंडर आइकन पर क्लिक करें और तारीख का चयन करें।

  2. यदि आप एक “छोटी” इकाई में अपनी सटीक आयु जानना चाहते हैं (जैसे, “मैं सेकंड में कितने साल का हूँ?”), तो 'एडवांस्ड मोड' में अपने जन्म का समय सेट कर सकते हैं!! । अगर आप इसे खाली छोड़ देते हैं, तो आयु कैलकुलेटर आपके जन्म के दिन आधी रात से समय की गणना करेगा।

  3. आयु कैलकुलेटर के तीसरे फील्ड में तारीख “आज” पर सेट की गई है। अगर आप अपनी वर्तमान उम्र जानना चाहते हैं (जैसे, "मैं आज कितने साल का हूँ?"), तो इसे ऐसे ही छोड़ दें।

  4. वह इकाई चुनें जिसमें आप परिणाम चाहते हैं - इससे आप विभिन्न प्रश्नों का उत्तर पा सकते हैं ("मैं कितने महीने का हूँ?", "मैं कितने सप्ताह का हूँ?", "मैं कितने सेकंड का हूँ?")।

  5. जन्म से लेकर अब तक का समय गिना जाता है, जिसमें वर्तमान समय भी शामिल है।

यदि आप “वर्ष/महीने/दिन” विकल्प चुनते हैं तो परिणाम सटीक होगा। इस विकल्प में, हम मानते हैं कि पहले महीने के चुने हुए दिन से दूसरे महीने के उसी दिन (जैसे, 22.02 से 22.03) तक एक महीना होता है। यदि आप “महीने” इकाई चुनते हैं, तो हम मान लेंगे कि महीनों में 30.4375 दिन होते हैं (यह एक औसत है)। “वर्ष” विकल्प में, हम मानते हैं कि एक वर्ष में 365 दिन होते हैं (हम लीप वर्ष के लिए गणना नहीं करते)।

मेरी उम्र क्या है? जन्म तिथि से उम्र की गणना करें

अब हम एज कैलकुलेटर की मदद के बिना जन्म तिथि से उम्र कैसे गणना करें, यह सीखेंगे

मान लीजिए आज की तारीख 15.01.2021 है और आपका जन्म 5.12.2000 को हुआ था। आइए समय-यात्रा करें और गिनें:

  1. अपनी जन्मतिथि से शुरू करें। समय में आगे बढ़ें - देखें कि अपने पिछले जन्मदिन तक पहुँचने के लिए आपको कितने साल जोड़ने हैं:

    आपका पिछला जन्मदिन 5.12.2020 को था। वर्षों को घटाएं:

    5.12.2020 - 5.12.2000 = 20 वर्ष

  2. अब हम 5.12.2020 पर हैं। जितने पूरे महीने जोड़ सकते हैं, वह जोड़ें लेकिन भविष्य में बहुत दूर न जाएं (आज की तारीख से पहले ही रुक जाएं)।

    इस उदाहरण में, यदि हम 5.12.2020 से 1 महीने आगे बढ़ते हैं, तो हम 5.01.2021 पर पहुंचते हैं और इसलिए महीनों में समय यात्रा करना बंद करना होगा।

  3. शेष दिन जोड़ें। हम 5.01.2021 पर हैं। हम सीधे दिन घटा सकते हैं:

    15.01.2021 - 5.01.2021 = 10 दिन

  4. चरण 1-3 से प्राप्त परिणाम को जोड़ें। हमें 20 साल, 1 महीना और 10 दिन मिलते हैं।

मैं कितने दिन/सप्ताह/महीने/... का हूँ?

इस आयु कैलकुलेटर में विभिन्न समय इकाइयां शामिल हैं, इसलिए यह सभी अजीब सवालों के जवाब दे सकता है जैसे “मैं कितने सप्ताह का हूं?”, “मैं कितने सेकंड का हूँ?”, “मैं कितने दिन का हूँ?”, आदि।

विभिन्न इकाइयों में अपनी आयु की जांच करने के लिए, अपनी जन्म तिथि दर्ज करें, सुनिश्चित करें कि आपके पास दूसरे क्षेत्र में आज की तारीख है, और आयु कैलकुलेटर के अंतिम क्षेत्र में वांछित इकाई सेट करें

2050 में मेरी उम्र कितनी होगी?

भविष्य की तारीखों के लिए उम्र गिनना पिछली तारीखों की तरह ही काम करता है। उम्र कैलकुलेटर में, आपको डिफ़ॉल्ट वर्तमान तिथि (“आयु की गणना करें” फ़ील्ड) को बदलना होगा और भविष्य की तारीख सेट करना होगा

मान लीजिए कि आपका जन्म 4.03.2005 को हुआ था। अगर आप सोच रहे हैं, “2050 में मेरी उम्र कितनी होगी?”:

  1. अपनी जन्म तिथि सेट करें (आप "Mar 4, 2005" टाइप कर सकते हैं)।

  2. "उम्र गणना तारीख पर" के बाद "जनवरी 1, 2050" या 2050 में किसी अन्य दिन को सेट करें, आपको जब चाहिए।

  3. आयु कैलकुलेटर आपको बताएगा कि 2050 के नव वर्ष के दिन आप 44 साल, 9 महीने और 28 दिन के होंगे।

हमारे चंद्र आयु कैलकुलेटर 🇺🇸 को भी देखना सुनिश्चित करें और चीनी और हिजरी कैलेंडर के अनुसार अपनी उम्र का पता लगाएं।

यदि आप 1999 में पैदा हुए थे, तो आपकी उम्र क्या है?

यदि आप किसी की सही जन्म तिथि नहीं जानते हैं, तो वर्तमान वर्ष से जन्म के वर्ष को घटाएं और परिणाम में आपको अनुमानित आयु मिलेगी (आप एक वर्ष इस तरफ या उस तरफ चूक सकते हैं)।

उदाहरण के लिए, यदि आज की तारीख है 10.01.2021। चलिए वर्षों को घटाते हैं:

2021 - 1999 = 22

इसलिए, "यदि आप 1999 में पैदा हुए थे, तो आप कितने साल के होंगे?" का उत्तर है: "आप 2021 में लगभग 22 साल के होंगे।" हालांकि, यदि आप 10.01 के बाद पैदा हुए थे, तो आपका आधिकारिक रूप से 22वां जन्मदिन आने पर ही आप 22 साल के होंगे। तब तक, कानून की दृष्टिकोण से आप 21 साल के ही होंगे।

15 साल में कितने दिन होते हैं?

यदि आप 15 वर्ष के हैं और सोच रहे हैं, “मैं कितने दिन का हूँ?”, तो आयु कैलकुलेटर में अपनी जन्म तिथि और आज की तारीख दर्ज करें। फिर यूनिट के रूप में “दिन” चुनें।

यदि आप 15 वर्षों को दिनों में बदलना चाहते हैं, तो आप हमारे टाइम यूनिट कन्वर्टर का उपयोग कर सकते हैं या इस उम्र कैलकुलेटर में दो तिथियां टाइप कर सकते हैं जो 15 वर्ष के अंतराल में हैं उदाहरण के लिए, “1 जनवरी, 2000" और “1 जनवरी, 2015" में 5479 दिन का अंतर है।

उदाहरण - “इस तारीख को मैं कितने साल का था...

... जब मुझे पहली बार पता चला कि समय सापेक्ष है?”

आपने अलमारी में अपनी डायरी पाई है, इसे एक यादृच्छिक पृष्ठ पर खोला है, और पढ़ा है:

“3.02.1978

कुछ भी फिर कभी पहले जैसा नहीं होगा। मुझे लगता था कि समय एक ऐसी रेखा है जिस पर हम यात्रा करते हैं। मुझे लगा यह हमेशा समान होता है, चाहे आप कौन हों और कहाँ हों। आज मिस्टर ब्राउन ने कहा (और मैं उसके ज्ञान पर विश्वास करता हूँ) कि जितनी तेजी से आप चलते हैं, समय उतना ही धीरे बीतता है! 😮”

आप तेजी से आगे बढ़े हैं, लेकिन इतनी तेजी से नहीं। आप बूढ़े हो गए हैं, और यह इतनी जल्दी हुआ। आप सोच रहे हैं, "मैं इस तारीख को कितने साल का था?". आपके पास गणना के लिए ज्यादा समय नहीं है, इसलिए आप हमारे क्रोनोलॉजिकल एज कैलकुलेटर की ओर रुख करते हैं:

  1. आप अपनी जन्मतिथि दर्ज करें। मान लीजिए कि आपका जन्म 25.04.1962 को हुआ था।
  2. अपनी पत्रिका से दिनांक दर्ज करें - 3.02.1978 (या “Feb 3, 1978" टाइप करें)।
  3. परिणाम पढ़ें - आप 15 साल 9 महीने, 8 दिन के थे...

FAQ

दिनों में मेरी आयु क्या है?

दिनों में अपनी उम्र का अनुमान लगाने के लिए:

  1. यह याद करें की आपने आखिरी बार कौन सा जन्मदिन मनाया था और इस मान को 365 से गुणा करें
  2. आपके आखिरी जन्मदिन के बाद जितने पूरे महीने बीत चुके हैं, उसकी गिनती करें और इसे 31 से गुणा करें। जैसे, अगर आप 15 सितंबर को पैदा हुए थे, तो पहला पूरा महीना 15 अक्टूबर को समाप्त होता है।
  3. आखिरी पूरे महीने के बाद जितने दिन बीत चुके हैं, उसकी गिनती करें।
  4. आपके द्वारा अनुभव किए गए लीप वर्षों की संख्या का अनुमान लगाएं (हर साल जो चार से विभाजित होता है)।
  5. उपरोक्त सभी मानों का योग करें
  6. आपके पिछले जन्मदिन के बाद से इन पूरे महीनों में से प्रत्येक के लिए 1 घटाएं: अप्रैल, जून, सितंबर, नवंबर, और फरवरी के लिए 3 घटाएं।
  7. अपने आप को बधाई दें और इतने दिनों की उम्र होने का जश्न मनाएं!

3 साल में कितने महीने होते हैं?

तीन साल में ठीक 36 महीने होते हैं। प्रत्येक वर्ष में 12 महीने होते हैं, चाहे वह लीप वर्ष हो या नहीं।

अगर मैं 10,000 दिन का हूँ तो मैं कितने साल का हूँ?

आप 27 वर्ष और 138 या 139 दिन के हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है वर्त्तमान वर्ष लीप ईयर हैं या नहीं और फ़रवरी माह बीत चूका है या नहीं। हम यह भी कह सकते हैं कि आप 27 वर्ष, 4 महीने और 15 से 19 दिन के बीच के हैं (यह इस बात पर निर्भर करता है कि कौन से महीने बीत चुके हैं)।

2005 से 2023 कितने साल हुए?

2005 से 2023 अठारह (18) साल होते हैं।

अगर मैं 1983 में पैदा हुआ तो मैं कितने साल का हूँ?

2023 तक आप 40 या 39 वर्ष के हैं। आपकी सही उम्र इस बात पर निर्भर करती है कि आपने इस वर्ष अपना जन्मदिन मनाया है या नहीं। यदि आपने अपना जन्मदिन नहीं मनाया है, तो आप 39 वर्ष के हैं, अन्यथा, आप 40 वर्ष के हैं।

अगर मैं 21 साल का हूं तो मैं किस साल पैदा हुआ था?

अगर आप वर्ष 2023 में 21साल के हैं और आपने इस वर्ष अपना जन्मदिन पहले ही मना लिया है तो आप 2002 में पैदा हुए थे। अन्यथा, आप 2001 में पैदा हुए थे।

अगर मैं 1964 में पैदा हुआ तो मैं कितने साल का हूँ?

2023 तक आप 58 या 59 वर्ष के हैं। आपकी सही उम्र इस बात पर निर्भर करती है कि आपने इस वर्ष अपना जन्मदिन मनाया है या नहीं। यदि आपने अपना जन्मदिन नहीं मनाया है, तो आप 58 वर्ष के हैं, अन्यथा, आप 59 वर्ष के हैं।

Rita Rain
Date of birth
Calculate age on
Show result in
years / months / days
Check out 32 similar time and date calculators ⏳
8-hour shiftAdd timeAge difference… 29 more
People also viewed…

Car vs. Bike

Everyone knows biking is fantastic, but only this Car vs. Bike Calculator turns biking hours into trees! 🌳

Circumference

Use this free circumference calculator to find the area, circumference and diameter of a circle.

Pomodoro technique

End procrastination, and start being productive with our Pomodoro Technique calculator! Learn how to organise your time to get things done!

Sunglasses size

The Sunglasses Size Calculator will help you pick your perfect pair, as well as make sure that your eyes are getting maximum UV ray protection.